ईरान ने एक और मिसाइल का परीक्षण किया
स्थानीय समाचार चैनल 'प्रेस टीवी' के मुताबिक ईरान के रक्षा मंत्री अहमद वाहिदी ने बुधवार को कहा कि नई पीढ़ी की मिसाइल फतह-110 मध्यम दूरी के लक्ष्य को सटीकता से भेदने वाली वाली मिसाइल है।
फतह मिसाइल का संशोधित संस्करण ठोस ईंधन से चलने वाली एकल स्तरीय मिसाइल है।
ईरान ने पिछले कुछ सप्ताह में कई स्वनिर्मित हथियारों का परीक्षण किया है। इसमें कम दूरी की मिसाइल 'क्याम' और ईरान का पहला मानव रहित विमान (यूएवी) भी शामिल है।
ईरानी सरकार का कहना है कि इन हथियारों के परीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications