Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इराक में विस्फोट, 43 मरे (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि बगदाद के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित कुट शहर में एक थाने के नजदीक एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 23 जख्मी हो गए।

बगदाद में भी एक थाने के समीप एक कार बम विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि मरने वालों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि बगदाद से 110 किलोमीटर दूर करबला शहर के एक बाजार में हुए एक अन्य कार बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 25 जख्मी हो गए। यह विस्फोट एक थाने के पास हुआ।

बगदाद से पश्चिम में स्थित फल्लुजाह शहर में हुए कई बम हमलों कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार एक पुलिस ने बताया कि बम लगाते हुए एक आतंकवादी भी मारा गया।

पुलिस ने बताया कि बगदाद से पश्चिम में स्थित रामदी शहर में एक कार विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो पुलिसकर्मी थे।

पुलिस के अनुसार उत्तरी किरकुक शहर में एक कार विस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गई और नौ घायल हो गए।

दियाल प्रांत की राजधानी बाकूबा में हुए एक कार बम विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और 18 जख्मी हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+