पत्रकार निरूपमा ने आत्महत्या की थी : एम्स

रांची , 25 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्रकार निरूपमा पाठक ने आत्महत्या की थी, न कि उसकी हत्या की गई थी। यह जानकारी एक सरकारी सूत्र ने बुधवार को दी।

निरुपमा झारखण्ड स्थित अपने घर में 29 अप्रैल को मृत अवस्था में मिली थी।

झारखण्ड सरकार के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हमें अखिल एम्स की एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निरूपमा ने आत्महत्या की थी और उसकी हत्या नहीं की गई थी।"

ज्ञात हो कि दिल्ली की पत्रकार निरूपमा पाठक (23) कोडरमा के चित्रगुप्त नगर स्थित अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई थी। इस सिलसिले में उसकी मां सुधा पाठक को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था। एक अदालत ने तीन अगस्त को उसे जमानत पर रिहा कर दिया था।

निरूपमा के मित्र पत्रकार, प्रियभांशु रंजन ने निरूपमा के परिवार पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। बदले में निरूपमा के परिवार ने रंजन पर बलात्कार करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

निरूपमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि वह अवसाद में थी, लिहाजा उसने आत्महत्या कर ली। एक अदालत के निर्देश पर कोडरमा में रंजन के खिलाफ बलात्कार करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि कोलकाता स्थिति एक फोरेंसिक प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कहा गया है कि निरूपमा की मौत के बाद पाया गया सुसाइड नोट निरूपमा द्वारा ही लिखा गया है।

पुलिस के अनुसार जिस तीन सदस्यीय दल ने गर्भवती निरूपमा का पोस्टमार्टम किया था, उसने अपनी रिपोर्ट में उसकी मौत का समय नहीं लिखा। उसकी आंत और भ्रूण को संरक्षित नहीं किया। इसके अलावा रिपोर्ट में निरूपमा के शरीर पर जख्म के निशान का जिक्र नहीं किया गया।

इस मामले में पैदा हुई भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने यह जानने के हेतु एम्स की मदद मांगी कि क्या यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

सूत्रों ने कहा कि एम्स की विशेषज्ञ रिपोर्ट सोमवार को झारखण्ड पहुंची।

ज्ञात हो कि निरूपमा और रंजन नई दिल्ली में पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन दोनों के परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+