परमाणु विधेयक के लिए कांग्रेस ने जारी किया था व्हिप
लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक पबन सिंह घाटोवार ने आईएएनएस को बताया, " व्हिप जारी कर सदस्यों से सदन में मौजूद रहने को कहा गया था।"
कांग्रेस सूत्रों ने बताया, "पार्टी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के अपने सहयोगियों से भी अनुरोध किया था कि वे चर्चा के समय अपने सदस्यों की सदन में उपस्थिति सुनिश्चित करें।"
व्हिप इसलिए जारी किया गया था कि संभवत: वाम दल या अन्य दल मत विभाजन की मांग कर सकते हैं।
सरकार ने कहा कि वह धारा 17 (बी)के संबंध में विपक्ष के सुझावों पर विचार करने को तैयार है। इसका संबंध परमाणु दुर्घटना होने की स्थिति में आपूर्तिदाता के दायित्व से है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सरकार मौलिक विधेयक, स्थायी समिति की सिफारिशों या शुक्रवार को कैबिनेट द्वारा मंजूर विवादित धारा 17 (बी)के प्रावधानों को स्वीकार करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार धारा 17 (बी)के संबंध में विपक्ष के सुझावों पर विचार करने को तैयार है।
भाजपा और वामदलों ने कैबिनेट द्वारा मंजूर संशोधनों की मंशा पर प्रश्न उठाया था। उनका कहना था कि परमाणु दुर्घटना की स्थिति में आपूर्तिदाता का जिम्मेदारी कम कर दी गई है।
चव्हाण ने सर्वसम्मति कायम करने के लिए भाजपा के अरूण जेटली, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजी से मुलाकात की थी।
उन्होंने कहा कि सरकार इस विधेयक को व्यापक सर्वसम्मति से पारित कराने के लिए प्रयासरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications