नाव हादसा : 1 शव बरामद, 3 लापता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाबई थाना क्षेत्र में गुड़ला गांव के 14 लोग डोंगा (छोटी नाव) से नर्मदा नदी पार कर रहे थे, तभी नदी का बहाव तेज हो जाने के कारण डोंगा असंतुलित होकर पलट गया। डोंगा पलटने के बाद 10 लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन चार लोग लापता हो गए।
बाबई थाने से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम से ही लापता लोगों की तलाश जारी है। इनमें से राजकुमारी का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। मनीबाई, अनिल और अभयराम की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications