शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 132, निफ्टी 43 अंक फिसला (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,312.43 अंक का उच्च और 18,156.00 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 5,506.15 अंक के उच्च और 5,452.55 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 116.99 अंक (-1.49 प्रतिशत) गिरकर 7,714.84 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 141.08 अंक (-1.42 प्रतिशत) गिरकर 9,759.81 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर सूचना प्रौद्योगिकी (0.01 प्रतिशत) सूचकांक के अलावा अन्य सभी क्षेत्रों के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
रियल्टी (-3.16 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-1.63 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (-1.44 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। इसके अलावा हेल्थकेयर (-1.31 प्रतिशत), धातु (-1.23 प्रतिशत) और बैंकिंग (-0.97 प्रतिशत) सूचकांकों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (1.05 प्रतिशत), ओएनजीसी (0.39 प्रतिशत) और आईटीसी (0.31 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। इसके अलावा टीसीएस (0.24 प्रतिशत), इंफोसिस (0.23 प्रतिशत), जिंदल स्टील (0.07 प्रतिशत) और एनटीपीसी (0.03 प्रतिशत) सेंसेक्स में बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।
वहीं डीएलएफ (-3.35 प्रतिशत), टाटा स्टील (-3.22 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-2.97 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। सिप्ला (-2.63 प्रतिशत), हीरो होंडा (-2.32 प्रतिशत) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (-2.16 प्रतिशत) भी जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर कारोबार के अंत में 842 कंपनियों के शेयर भाव में वृद्धि दर्ज की गई और 2,111 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 110 कंपनियो के शेयर भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications