यमुना का जलस्तर बढ़ा, पुल बंद

प्रशासन के अनुसार यमुना नदी लगातार पांच दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारियों ने पानी का स्तर और बढ़ने की चेतावनी दी है।

नदी में पानी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार दोपहर को पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

पुल को बंद किए जाने से दिल्ली को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले राजमार्ग पर भारी जाम लग गया। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बताया, "नदी का जलस्तर 205.92 मीटर तक पुहंच गया है और बुधवार शाम तक इसे 206.92 मीटर तक पुहंच जाने की आशंका है।"

नदी का जलस्तर शुक्रवार को 204.8 मीटर तक पुहंच गया , जो खतरे के निशान से ऊपर है।

जलस्तर बढ़ने की वजह से प्रभावित लोगों के लिए उस्मानपुर, बदरपुर खदर, आईएसबीटी पुल, शकरपुर, अक्षरधाम मंदिर और ओखला में रैन बसेरे बनाए गए हैं।

अधिकारी ने कहा,"हम जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+