नौकरानी के शरीर पर हथौड़े से 23 कीलें ठोकीं (लीड-1)
'अरब न्यूज डेली' समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के मुताबिक श्रीलंकाई मूल की इस नौकरानी के शरीर पर 23 कीलें ठोकी गईं थीं। अस्पताल में उसका इलाज कराया गया था।
श्रीलंकाई टेलीविजन के मुताबिक 50 वर्षीय महिला ने कहा, "मैं लगातार काम करती थी। जब मैं बुरी तरह थकने के कारण थोड़ा आराम करना चाहती थी तो सजा के तौर पर मेरे शरीर पर कील ठोंक दी जाती थीं।"
महिला ने कहा कि उससे बहुत ज्यादा काम कराया जाता था और जान से मारने की धमकी देकर पीटा जाता था। रियाद में श्रीलंका के दूतावास का कहना है कि वह इस मामले की जांच-पड़ताल कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications