हिमाचल में राज्यस्तरीय पुनर्वास एवं परामर्श समिति गठित
शिमला, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने नाथपा झाखड़ी एवं बासपा परियोजना के विस्थापितों के लिए राज्यस्तरीय पुनर्वास एवं परामर्श समिति गठित की है। समिति पुनर्वास कार्यो के कार्यान्वयन की प्रगति का जायजा लेगी।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि राजस्व मंत्री इस समिति के अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव, वित्तायुक्त एवं प्रधान राजस्व सचिव, प्रधान ऊर्जा सचिव, प्रधान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य सचिव, प्रधान वन सचिव, शिमला एवं किन्नौर के उपायुक्त, सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष, जेपी उद्योग, बासपा परियोजना के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि, शिमला के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, शिमला आईपीएच के मुख्य अभियंता तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधीक्षण अभियंता तथा लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता समिति के सरकारी सदस्य होंगे।
उन्होंने कहा कि विधायक तेजवंत सिंह नेगी, विधायक नंद लाल, जिला किन्नौर के गांव बाड़ी के अधिवक्ता सूरत नेगी, निचार की बीडीसी अध्यक्ष किरण देवी, नाथपा गांव के ताराचंद आदि समिति के गैर सरकारी सदस्य होंगे।
प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के संबंधित अतिरिक्त अवर सचिव समिति के सचिव होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications