हरियाणा के सभी थाने ऑनलाइन होंगे
चण्डीगढ़, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के सभी 250 पुलिस थानों को इंटरनेट के जरिये एक-दूसरे से जोड़ दिया जाएगा। राज्य सरकार इस योजना पर 48 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
राज्य के गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा ने मंगलवार को बताया कि इस कार्य के लिए सभी थानों में कंप्यूटर उपलब्ध कराए दिए गए हैं।
कांडा ने बताया, "थानों के इंटर-लिंकिंग कार्य का प्रथम चरण पूरा हो गया है। अपराधियों के रिकार्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। किसी भी थाने में आपराधिक इतिहास पता कर अपराधियों को बिना देरी किए गिरफ्तार किया जा सकेगा।"
उन्होंने कहा कि यह योजना अगले वर्ष तक पूरी हो जाएगी। इसकी देखरेख मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी कर रही हैं।
कांडा ने कहा कि जनता के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए हरियाणा के 21 जिलों में एक मॉडल थाना स्थापित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications