कश्मीर के मंत्री से इस्तीफा मांगा गया

केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव पृथ्वीराज चव्हाण ने संवाददाताओं को बताया कि सरूरी से इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा।

लेकिन सरूरी के सहयोगियों ने श्रीनगर में आईएएनएस को फोन पर बताया कि उन्हें सरूरी या पार्टी अधिकारियों से इस बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

सरूरी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "सरूरी साहेब बुधवार को चव्हाण के बयान से पहले ही दिल्ली से उमरा के लिए रवाना हो गए।"

सरूरी की बेटी हुमा तबस्सुम पर 21 अगस्त को एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान अपनी जगह एक दूसरी लड़की को बिढ़ाने का आरोप है।

परीक्षा के दौरान महिला सहित इस तरह के सात लोग गिरफ्तार किए गए थे।

लेकिन सरूरी ने यह कहते हुए इस आरोप से इंकार किया है कि यह उनकी छवि को खराब करने का एक झूठा अभियान है।

ज्ञात हो कि नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता राम पॉल भी इसी तरह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पॉल ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+