आगरा में किसानों का प्रदर्शन, वाहन फूंके
पुलिस ने उग्र भीड़ ने जब लौटने से इंकार कर दिया और पत्थरबाजी की तब पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं। गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।
जिला प्रशासन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक दीपेश जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी किसानों को लौट जाने के लिए समझाने का प्रयास किया तथा मुआवजे की नई दर को स्वीकार किया।
पुलिस ने बताया कि कुबेरपुर क्रॉसिंग के निकट एक रोडवेज बस को जला दिया गया। पुलिस और किसानों के बीच पत्थरबाजी एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही। अलीगढ़ मार्ग पर जाने के लिए फिरोजाबाद मार्ग पर चल रहे वाहनों को रूट बदलकर रामबाग क्रॉसिंग से निकाला गया।
दूध लेकर जा रहे कई साइकिल सवारों पर भी हमला किया गया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार अलीगढ़ और मथुरा में रेलगाड़ियोंे को रोका गया।
किसानों ने बंद का एलान भी किया था, लेकिन उसका खास असर नहीं देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications