नवी मुंबई में निर्माणाधीन इमारत गिरने 2 मरे
नवी मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में बुधवार तड़के एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से दो लोग मारे गए और चार घायल हो गए।
नवी मुंबई के मुख्य दमकल अधिकारी वी.एस.राणे के अनुसार इमारत देर रात दो बजे गिरी।
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के श्रमिक होने की आशंका है। इमारत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है।
मारे गए लोगों की पहचान और अन्य पृष्ठभूमि के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे से निकाले गए चार घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवी मुंबई इलाके में इमारत गिरने की यह पहली घटना है लेकिन ठाणे जिले में एक महीने के भीतर अब तक पांच इमारते गिर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications