चीन में सड़क हादसा, 10 की मौत
बीजिंग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के फुजियान प्रांत में एक ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े लोगों के समूह को कुचल दिया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया यह हादसा मंगलवार को शॉनिंग काउंटी में उस समय हुआ जब ग्रामीणों का एक समूह सड़क के किनारे बैठकर सुस्ता रहा था। आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कांउटी के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में घायल दो व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications