बिहार में बिजली गिरी, 17 मरे
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बिजली गिरने से नवादा जिले में सबसे ज्यादा सात लोगों की मौत हुई है। नालंदा में चार, शेखपुरा में तीन, गया में दो तथा पटना में एक व्यक्ति की मौत बिजली से हो गई।
आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई। इनमें दो बच्चे और एक महिला शामिल है। बिजले गिरने की घटनाओं में छह से ज्यादा जानवरों की भी मौत हो गई।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications