राजस्थान में स्वाइन लू से अब तक 9 की मौत
मंगलवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता भवानी सिंह राजावत को स्वाइन लू की पुष्टि होने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। उनके परिवार के अनुसार राजावत पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि स्वाइन फ्लू के कारण पिछले तीन दिन से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती एक युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले पाए गए हैं। स्वाइन लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में प्रार्थना सहित सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई हुई है। इसके अलावा जयपुर व जोधपुर जैसे बड़े शहरों में बाहर से आने वाले पर्यटकों की जांच कराई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications