अमेरिका में आग के कारण 200 घर खाली कराए गए
केर्न काउंटी के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने लास एंजेलिस टाइम्स को बताया कि लेबेक ओकस रोड के समीप स्थित पहाड़ी के जंगलों में मंगलवार रात को आग लगी।
एक घंटे बाद ही आग इतनी बढ़ गई कि इलाके लोगों को घरों को खाली करने को कह दिया गया।
तेज हवाओं के कारण आग फैलने में मदद मिली। अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 750 एकड़ जंगल जल चुका है।
आग को नियंत्रित करने के लिए हवाई जहाजों और हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications