अमेरिका ने अलकायदा के वित्तीय प्रमुख की संपत्ति जब्त की
विभाग ने मंगलवार को अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में मुहम्मद अब्दल्लाह हसन-अल खयर की सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया और अमेरिकी नागरिकों को उसके साथ किसी प्रकार के लेनदेन को प्रतिबंधित कर दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिका ने अल-खयर को आतंकवादी संगठन के वित्तीय विभाग का एक प्रमुख सरगना बताया है।
अलकायदा को वित्त उपलब्ध कराने में भूमिका के कारण वर्ष 2009 में सऊदी अरब की सर्वाधिक वांछित 85 लोगों की सूची में अल-खयर को शामिल किया गया।
आरोप है कि अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए अल-खयर ने हजारों डॉलर स्थानांतरित किए। अलकायदा के मीडिया विभाग में काम करने के साथ ही उसने कम से कम एक बार आतंकवादी संगठन के लिए भर्ती का काम भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications