चीन में विमान दुर्घटना में 43 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हेलांगजियांग प्रांत के यिचुन शहर में मंगलवार रात दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के मलबे से 43 शवों को बरामद कर लिया गया है।
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हेनान एयरलाइंस का ई-190 जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग से घिर गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications