अमेरिका ने ओसामा के दामाद की संपत्ति जब्त की (लीड-1)

वाशिंगटन, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अलकायदा के धन स्रोतों को निशाना बनाने के अभियान को जारी रखते हुए अमेरिका ने अलकायदा के वित्तीय प्रमुख और ओसामा बिन लादेन के दामाद मुहम्मद अब्दल्लाह हसन-अल खयर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

अमेरिकी वित्त विभाग ने मंगलवार को अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में मुहम्मद अब्दल्लाह हसन-अल खयर की सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया।

अमेरिका के अनुसार अल-खयर को संभवत: आतंकवादी संगठन के वित्त विभाग का नया सरगना बनाया गया है। अलकायदा का तीसरे नंबर का नेता और वित्तीय प्रमुख मुस्तफा अबू अल-याजिद इस वर्ष के आरंभ में चालक रहित विमान 'ड्रोन' के हमले में पाकिस्तान में मारा जा चुका है।

अमेरिकी नागरिकों को उसके साथ किसी प्रकार के लेनदेन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने भी उस पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अनुसार सभी सदस्य देश भी उसके खिलाफ ऐसे प्रतिबंध लगाएंगे।

अलकायदा को वित्त उपलब्ध कराने में भूमिका के कारण वर्ष 2009 में सऊदी अरब की सर्वाधिक वांछित 85 लोगों की सूची में अल-खयर को शामिल किया गया।

आरोप है कि अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए अल-खयर ने हजारों डॉलर स्थानांतरित किए। अलकायदा के मीडिया विभाग में काम करने के साथ ही उसने कम से कम एक बार आतंकवादी संगठन के लिए भर्ती का काम भी किया।

अलकायदा के साथ उसके संबंध 1990 के दशक के मध्य में शुरू हुए और उसने सैन्य प्रशिक्षण लिया। अल-खयर ने लादेन के निजी अंगरक्षक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं।

अमेरिकी वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अलकायदा के पूर्व वित्तीय प्रमुख मुस्तफा अबू अल-याजिद की मौत के बाद अल-खयर और उसके सहयोगियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के इस फैसले से अलकायदा को गंभीर वित्तीय कठिनाइयों में डालने में मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+