स्टीफन कोर्ट भवन का फरार निदेशक गिरफ्तार
संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीम ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, "हां उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"
एक पुलिस अधिकारी ने कहा बागड़िया को एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया है जहां वह पिछले कई महीनों से छिपा था।
कोलकाता पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की मदद से बागड़िया को गिरफ्तार किया। बागड़िया इमारत में आग लगने की घटना के मामले में पांच अन्य लोगों के साथ आरोपी है।
मामले में दो अन्य आरोपी निदेशक सुशील सुरेखा और प्रदीप मोर अभी भी फरार हैं।
उपायुक्त (गुप्तचर शाखा) दमयंती सेन ने बताया कि इमारत के संरक्षक तरुण बागड़िया, सहायक संरक्षक रामशंकर सिंह और लिफ्टमैन जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
