अमेरिका में मकानों की बिक्री गिरने से अर्थव्यवस्था पर आशंका के बादल

वाशिंगटन, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में मकानों की बिक्री गिरकर पिछले 15 वर्षो के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने से शीर्ष अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि आवासों की कीमतों में दोबारा गिरावट के कारण मंदी के बाद अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार की गति धीमी हो सकती है।

नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिएल्टर्स ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में मकानों की बिक्री में 27.2 प्रतिशत की गिरावट आई है। विश्लेषकों के अनुमान से यह दोगुना है। मकानों में बिक्री की दर वर्ष 1999 से लेकर अब तक सबसे कम है।

सीएनएन ने कहा कि बिक्री में गिरावट का कारण घर खरीदने वालों को 8,000 डॉलर की कर छूट का खत्म होना है। इसके खात्मे की तय सीमा 30 अप्रैल से पहले लोगों ने मकान खरीद के सौदों पर हस्ताक्षर किए। अब कर छूट खत्म होने के दो महीने बाद अप्रैल से मकानों की बिक्री में 34 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

बचे हुए मकानों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। तैयार 39.8 लाख मकानों में से अभी 2.5 प्रतिशत नहीं बिके हैं। बिक्री की मौजूदा दर को देखते हुए ये मकान अगले 12 महीनों के लिए पर्याप्त हैं। यह संख्या वर्ष अक्टूबर 1982 के बाद सबसे अधिक है जब बचे हुए मकानों की संख्या अगले 13 महीनों से अधिक समय के लिए पर्याप्त थी। मकानों की संख्या यदि अगले छह महीनों की बिक्री के लिया पर्याप्त हो तो उसे सामान्य माना जाता है।

मकानों की मांग में कमी और उनकी अधिकता के कारण कीमतों में गिरावट आ गई है। विश्लेषकों का कहना है कि मंदी ने दिखा दिया है कि आवासीय क्षेत्र का बाजार और व्यापक अर्थव्यवस्था परस्पर जुड़े हुए हैं। जब आवासों की कीमतें गिरती हैं तो पूरे अमेरिका में संपत्ति और भरोसे में गिरावट होती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+