अमेरिकी नागरिक को रिहा कराने के लिए कार्टर उत्तर कोरिया रवाना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कार्टर एक नागरिक विमान से अमेरिका से रवाना हुए। कार्टर (85 वर्ष) के साथ उनकी पत्नी रोजलिन और कार्टर-सेंटर के अध्यक्ष जान हार्डमैन भी हैं।
काटर्र की प्योंगयांग यात्रा को एक निजी दौरा बताया जा रहा है। कार्टर, एजलान माहली गोमेज (30 वर्ष) की रिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया में एक अंग्रेजी अध्यापक के तौर पर काम कर रहे गोमेज को जनवरी में चीन से उत्तर कोरिया में घुसते समय गिरफ्तार किया गया था।
एक वर्ष पहले पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने दो अमेरिकी टेलीविजन पत्रकारों की रिहा कराने के लिए उत्तर कोरिया की यात्रा की थी। उन दोनों को भी अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और कई वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications