छत्तीसगढ़ में तीन बच्चों का हत्यारा किशोर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक दीपांशु काबरा ने पत्रकारों से कहा, "महेश (परिवर्तित नाम) को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया। उसने 20 अगस्त को निमोरा गांव में (रायपुर से 15 किलोमीटर दूर) तीन बच्चों की हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है।"

काबरा ने कहा कि महेश के 15 वर्षीय साथी केसर (परिवर्तित नाम) को भी गिरफ्तार किया गया है। केसर हत्या में शामिल नहीं था लेकिन वह जानता था कि महेश ने इन बच्चों की हत्या की। काबरा ने कहा कि केसर पीड़ितों के घर में हुई चोरी में शामिल था।

महेश ने दो लड़कों और एक लड़की को इसलिए मारा था क्योंकि उन्होंने महेश को 25,000 रुपये और जेवर चुराते हुए देख लिया था।

काबरा ने कहा, "महेश जानता था कि दिन के समय बच्चे इस घर में अकेले रहते हैं। वह केसर के साथ इनके घर में घुसा और पैसे और जेवर लेकर भाग निकला। लेकिन इसी गांव का निवासी महेश कुछ घंटे बाद घर में वापस लौटा और उसने धारदार हथियार से तीनों बच्चों की हत्या कर दी। उसने बच्चों की लाशों को जलाने की कोशिश भी की।"

कस्बें में इस तिहरे हत्याकांड के बाद दहशत फैल गई थी और लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे थे। इससे पहले 23 जुलाई को भी यहां तिहरे हत्याकांड में एक बुजुर्ग महिला और 10 साल से कम उम्र के दो बच्चों की हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+