बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान एक साथ दुआ में उठे हाथ
सिंध प्रांत के शाहदाद कोट कस्बे में सिंधू नदी के किनारे एकत्रित होकर मुसलमानों ने कुरान का पाठ किया और हिंदुओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भगवद्गीता का पाठ किया। पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।
मुसलमानों ने यहां कुरान की आयतों का पाठ किया तो हिंदुओं ने भगवद्गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ पाकिस्तानी समाज में पैदा हुई बुराईयों और अनैतिक आचरण का परिणाम है, यह प्रार्थना ईश्वर से इन बुराईयों की क्षमा मांगने के लिए आयोजित की गई है। इस कस्बे को स्थानीय निवासियों ने तटबंध बनाकर बाढ़ के पानी से सुरक्षित बचाया है।
धार्मिक नेताओं के मुताबिक आपदा के समय विभिन्न मतों और विचारों वाले लोग एक दूसरे के करीब आते हैं इससे उन्हें चुनौती से निपटने की शक्ति मिलती है।
सिंध प्रांत के खाद्य मंत्री नादिर मगसी भी इलाके के दौर के समय इस प्रार्थना में शामिल हुए। पाकिस्तान में इस भयावह बाढ़ में अब 1,100 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस बाढ़ में स्वात घाटी के ज्यादातर घर पानी में बह गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications