उड़ीसा में नक्सलियों ने 2 को मार डाला
पुलिस ने बताया कि जिले के एमवी 98 गांव में मंगलवार देर रात 50 वर्षीय मनोरंजन बिश्वास और उनके 30 वर्षीय पुत्र मोहन को नक्सली उनके आवास से उठाकर ले गए थे।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"नक्सलियों ने दोनों लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी। नक्सली दोनों शवों को एक खेत में छोड़ कर जंगल की ओर भाग गए।"
मल्कानगिरी राजधानी भुवनेश्वर से 620 किलोमीटर दूर है। यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications