फिलीपींस में बंधकों को छुड़ाने में चूक के लिए 4 बर्खास्त

पुलिस प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एगरिमेरो क्रूज ने कहा कि पुलिस अधिकारी सेंटियागो पास्कल और उनके तीन साथियों ने सोमवार को बस में बंधक बनाए गए 16 पर्यटकों के बचाव अभियान का नेतृत्व किया था।

क्रूज ने कहा कि मनीला पुलिस के प्रमुख, मुख्य अधीक्षक रोडोल्फो मेग्टिबे को भी अवकाश पर भेजा गया है। उन्होंने 11 घंटे तक चली वार्ता के बाद मनीला के पार्क में खड़ी बस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

क्रूज ने कहा, "मेग्टिबे ने इस मामले की पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि उस समय की परिस्थितियों के मुताबिक जल्दी हमला करना जरूरी था।"

हांग कांग प्रशासन ने बंधक संकट से निपटने के तरीके की कड़ी आलोचना की है और फिलीपींस सरकार से इस मामले पर सफाई मांगी है।

पुलिस महानिदेशक जीसस वजरेसा ने कहा कि शुरूआती जांच के मुताबिक अभियान के दौरान वार्ता का नियंत्रण बेहद कमजोर रहा, भीड़ को नियंत्रित नहीं किया गया और हमले का नेतृत्व कर रहे लोगों में दक्षता की कमी थी।

उन्होंने कहा कि हमले का नेतृत्व कर रहे दल के पास पुख्ता योजना और उपकरणों का अभाव था।

पुलिस के मुताबिक मारे गए सभी आठ बंधकों, चार पुरुष और चार महिलाओं को सिर और गर्दन में गोली लगी थी।

क्रूज ने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि मारे गए बंधकों को अपहरणकर्ता ने गोली मारी या उन्हें जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगी।

अपहरणकर्ता पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी रोनाल्डो डेल रोसारियो मेंडोजा था जिसे आठ गोलियां लगीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+