छात्रा से बलात्कार करने वाले भारतीय को कैद

समाचार पत्र 'द एज' ने खबर दी है कि 27 वर्षीय हरजोत हुंदाल सिंह ने बलात्कार, अपहरण और जानबूझकर चोट पहुंचाने का जुर्म कबूल किया है।

सिंह ने 18 जून, 2009 को मेलबर्न के स्पिं्रगवेल रेलवे स्टेशन से छात्रा का अपहरण किया और एक वैन में उसके साथ बलात्कार किया।

सिंह को घटना के एक सप्ताह बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त वह आस्ट्रेलिया से भागने की फिराक में था। उसे मेलबर्न हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास भारत जाने के लिए एकतरफा टिकट था।

विक्टोरिया कंट्री कोर्ट के मुताबिक सिंह ने छात्रा से कहा था, "चिल्लाना बंद करो नहीं तो मैं चाकू से तुम्हारी हत्या कर दूंगा।"

सिंह 2008 में आस्ट्रेलिया आया था। उसकी पत्नी पहले से यहां रहती है। जज मैरीलिन हार्बिसन ने कहा कि सिंह का अगर ठीक से इलाज नहीं किया गया तो उसके फिर से इस तरह की घटना को अंजाम देने की आशंका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+