सूखे से बेहाल झारखण्ड ने केंद्र से मांगे 3000 करोड़
रांची। राज्य को सूखाग्रस्त घोषित कर चुकी झारखण्ड सरकार ने केंद्र से 3,000 करोड़ रुपये की मदद मांगी है। इस साल बेहद कम बारिश होने के कारण झारखंड सूखे से बेहाल है। राज्य के अधिकांश इलाकों पर सूखे की मार पड़ी है। सरकार ने राहत कार्य सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पंचायत स्तर पर नियंत्रण कक्ष खोले हैं। इसके साथ ही सभी क्षेत्र के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
फूलों संग भेजें प्यार भरी राखी
पिछले हफ्ते केन्द्र सरकार की एक टीम राज्य में सूखे का जायजा लेने दौरे पर आई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक टीम ने हालात को खतरनाक बताया और राज्य को बड़ी मदद मुहैया कराए जाने की बात कही थी। शुरुआत में केन्द्र से 1,647 करोड़ रुपये की मदद मांगी गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,"इससे पहले राज्य के 16 जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया था। अब सभी 24 जिलों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया गया है। इसी कारण केन्द्र सरकार से 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की मदद मांगी गई है।"
मुख्य सचिव एके सिंह ने कहा,"मैं व्यक्तिगत रूप से जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेने के लिए जाऊंगा और जिला प्रशासन राहत कार्यो की निगरानी करेगा।" उन्होने कहा सूखा प्रभावित जिलों में जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों और अधिकारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications