हरियाणा पुलिस के हत्‍थे चढ़े सेक्‍स वर्कर्स

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के अनाज मं‍डी इलाके में पुलिस ने देह के सौदागरों को धर दबोचा। गिरफ्तार किया गया युवक हिसार का रहने वाला है, जबकि युवती दिल्‍ली की है। दोनों यहां लंबे समय से देह व्‍यापार चला रहे थे। ये लोग लड़कियों को फंसाकर उनसे देह व्‍यापार करवाते थे।

हुआ यूं कि रविवार की दोपहर महिला पुलिस अधिकारी कृष्णा यादव को सूचना मिली कि अनाज मंडी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से देह व्यापार का कारोबार हो रहा है। इस सूचना पर महिला पुलिस अधिकारी ने एक टीम गठित की और मौके पर रेड मारी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेड के दौरान एक युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्की उर्फ विक्रम (26) पुत्र नंदलाल बताया, वह मॉडल टाउन हिसार का रहने वाला है। युवती का नाम जैनब (नाम बदला हुआ) है और वह गोविंदपुरी दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों पर देह व्यापार के आरोप में केस दर्ज किया गया है। ये दोनों अनाज मंडी में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे और मोबाइल के जरिए ग्राहकों से सेटिंग करते थे।

पुलिस पूछताछ में जैनब ने बताया कि वह मूलत: बिहार की रहने वाली है। उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। उसके दो भाई और तीन बहनें हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बाकी सभी सदस्य मां-बाप के साथ गांव में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

घर में सबसे बड़ी होने के कारण चार पांच महीने पहले वह काम की तलाश में दिल्ली आई थी। उसने दिल्ली में आकर इस पेशे को अपनाया। इसी धंधे में वह विक्की के संपर्क में आई। जैनब के मुताबिक वह हर दिन अलग अलग इलाके में जाती है। सिरसा में ये दोनों चार दिन से रुके थे। उधर, पुलिस का दावा है कि सिरसा में भी कुछ लोगों के तार इनसे जुड़े हो सकते हैं और पूछताछ में उनके चेहरे भी बेनकाब होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+