रक्षाबंधन के दिन दिल्ली की बहनों को डीटीसी में मुफ्त यात्रा का तोहफा
नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाएं मंगलवार को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर दिल्ली परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को की।
इस राखी पर भाई को भेजें कुछ खास
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय इसलिए किया गया है ताकि महिलाएं अपने भाइयों तक आसानी से पहुंच सकें। महिलाएं डीटीसी की साधारण बसों और ग्रीन लाईन लो फ्लोर बसों में मंगलवार को शाम 5 बजे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके साथ ही शीला दीक्षित ने रक्षा बंधन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications