थरूर ने सुनंदा के संग रचाई तीसरी शादी

पलक्कड (केरल)। देश के पूर्व विदेश राज्‍यमंत्री शशि थरूर ने सुनंदा पुष्‍कर के साथ रविवार की सुबह पूरे रीति-रिवाजों के साथ तीसरी शादी रचाई। उन्‍होंने अपने पुश्‍तैनी नगर पलक्‍कड में सुबह साढ़े आठ बजे विवाह किया। सुनंदा और थरूर लंबे समय से दोस्‍त थे।

शादी के इस मौके पर थरूर की 94 वर्षीय नानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा सुनंदा के परिवार के लगभग 15 लोगों ने इस शादी में शिरकत की। दोनों के बच्चें भी इस शादी में शरीक हुए। यहां लगभग 300 मेहमान पहुंचे। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे।

थरूर की इस शादी में मणिशंकर अय्यर के अलावा अन्य कोई राजनीतिक हस्ती नजर नहीं आई। इस शादी में ज्यादा लोगों को निमंत्रण नहीं दिया गया था। सुनंदा दुबई में रहती हैं और हाल के दिनों में इस रिश्ते को लेकर वह खासी चर्चा में रहीं। थरूर 54 साल के हैं और केरल से उनकी जड़े हैं। वही दुबई में रहने वाली सुनंदा का ताल्लुक कश्मीर से है। सफेद लिबास पहने थरूर के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी। सुनंदा ने सफेद और सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखीं थी और उन्होंने मोगरे के फूलों का गजरा लगा रखा था।

उद्योगपति के जरिए हुई थी पहली मुलाकात

दोनों की मुलाकात दुबई में केरल के एक उद्योगपति के जरिए हुई थी। सुनंदा की पहली शादी एक कश्मीरी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दुबई में काम करने वाले केरल के एक व्यक्ति से शादी रचाई। बाद में उनके दूसरे पति की दिल्ली में वर्ष 1997 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। थरूर की पहली शादी उनके कॉलेज के दिनों की दोस्त तिलोतमा से हुई थी। उनकी पहली शादी से दो बेटे हैं। बाद में थरूर ने कनाडा की महिला क्रिस्टा से शादी की। हाल ही में दोनों ने तलाक ले लिया।

कांग्रेस सांसद थरूर के एक खास सहयोगी ने बताया, "मणिशंकर अय्यर को छोड़कर सियासी हलके से शादी में कोई और मौजूद नहीं था। शादी के बाद दोनों तिरुवअनंतपुरम रवाना हो गए। वहां सोमवार को एक निजी समारोह है जहां कुछ मेहमान एकत्र होंगे। शादी में लगभग 300 मेहमानों ने शिरकत की।"

गौरतलब है कि थरूर-सुनंदा के रिश्तों की बात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े विवाद के दौरान सार्वजनिक हुई थी। इस विवाद की वजह से ही थरूर को मंत्री पद गवांना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+