कूड़ेदान, गलियों, सड़कों पर फेंके जा रहे बच्चे

मलेशिया में सिर्फ़ इस साल अबतक 65 ऐसे शिशु मिले हैं जिन्हें संभवत उनके मां बाप ने त्याग दिया था. इनमें से कुछ तो ऐसे बच्चे थे जो जब मिले तबतक उनकी मौत भी हो चुकी थी. इन शिशुओं को या तो कूड़ेदान में पाया जाता है या फिर गलियों में यूं ही सड़क किनारे.
कुछ मामलों में तो ये किसी घर के बाहर दरवाज़ों पर छोड़ दिए जाते हैं. अब मलेशिया की सरकार ऐसे अपराध के लिए दी जानेवाली सज़ा बढ़ा रही है. सरकार चाहती है कि इस अपराध को हत्या या हत्या की कोशिश माना जाए और दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए.
मलेशिया में लोगों का मानना है कि जिन शिशुओं का परित्याग कर दिया जाता है वो संभवत: लोगों की नाजायज़ संतानें होती हैं. मलेशिया में कुछ संस्थाएं ऐसी हैं जो ये मानती हैं कि ये युवावर्ग के आज़ाद हो रहे ख्यालों का अंजाम है.
मलेशिया की विपक्षी इस्लामी पार्टी (पीएएस) ने सलाह दी है कि इन घटनाओं से निपटने के लिए इस्लामी क़ानून का सहारा लिया जाए और दोषियों को इसी क़ानून के तहत सज़ा मिले. मलेशिया एक मुस्लिम बहुल धर्मनिरपेक्ष देश है.












Click it and Unblock the Notifications