22 साल बाद खुले भाखड़ा बांध के चारों गेट, बाढ़ का खतरा

चंडीगढ़। देश के उत्‍तरी हिस्‍से में लगातार हो रही बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर शनिवार को भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट खोले गए। 1988 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब फ्लड गेट लंबे समय के लिए खोले गए। झील का जलस्तर 1670 फीट से ज्यादा नहीं बढ़ने देने के लिए बीबीएमबी प्रबंधन पानी की निकासी कर रहा है।

सामान्यत: फ्लड गेट 15 से 20 मिनट तक ही खोले जाते हैं पर शनिवार सुबह आठ बजे खोले गए गेट दिनभर बंद नहीं किए गए। भाखड़ा से 60 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी छोड़े जाने से सतलुज का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़े जलस्तर के कारण बेला में कई जगह सड़कें टूट गईं और अस्थायी पुल बह गए। शनिवार सुबह बीबीएमबी नंगल द्वारा पानी छोड़ने के बाद सतलुज दरिया उफान पर है। पानी की मात्रा 11850 क्यूसिक से बढ़ाकर करीब 3 हजार क्यूसिक करने से उपमंडल आनंदपुर साहिब में दरिया किनारे स्थित गांव बुर्ज पानी की चपेट में आ गया।

बाढ़ के खतरे से ग्रामीण सहमे

वहीं, गांव दसग्राईं के पंद्रह घरों में पानी घुस गया और घरों का सामान दरिया में बह गया। नंगल डैम से छोड़े पानी का असर आनंदपुर साहिब क्षेत्र में दोपहर बाद देखने को मिला। शाम 6.15 बजे तक गांव बुर्ज का प्राइमरी स्कूल, गुरुद्वारा साहिब व करीब आधा दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया था। गांव बुर्ज के सरपंच सुरिंदर सिंह मटौर, पंच ज्ञान सिंह, गुरमेल सिंह, गुरजीत सिंह ने बताया कि पानी का स्तर लगातर बढ़ता जा रहा है। जिससे गांववासी सहमे हुए हैं। इसी प्रकार गांव लोधीपुर, असरपुर बेला, गोबिंदपुर, शाहपुर, अगमपुर, गज्जपुर, बड्ढल, झिंजड़ी, बेईहारा, सैदपुर, अबियाणा कलां आदि गांवों में बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है।

लोदीपुर के सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि यदि सतलुज में पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो गांव में पानी घुस सकता है। उधर, लोदीपुर में बने बांध में लगातार दरार बढ़ती जा रही है और ड्रेनेज विभाग के अधिकारी ठेकेदारों को साथ लेकर बांध को ठीक करने में लगे हुए हैं। गांव दसगराईं के जीत राम, जगन्नाथ, तरसेम लाल, सरवणी देवी, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, स्वर्न सिंह के घरों का सामान पानी में बह गया। गांव के कांग्रेसी नेता रमेश चंद दसग्रांईं ने बताया कि शाम छह बजे पानी से सामान बह गया है।

तहसीलदार अमनपाल सिंह आहुजा, नायब तहसीलदार हरभजन सिंह ने बाढ़ कंट्रोल टीम के साथ सतलुज किनारे बस गांवों का दौरा किया। उन्होंने निचले स्थानों पर बसे लोगों को जान माल की सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। आनंदपुर साहिब एसडीएम अरविंदपाल सिंह संधू ने कहा कि बीबीएमबी द्वारा नियमित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। सतलुज दरिया किनारे बसे लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर प्रबंध किए गए हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+