तुर्की में विश्व की सबसे बड़ी इफ्तार दावत!
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस्तांबुल के एसेनलर जिले के प्रशासन ने इफ्तार के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तक तीन पंक्तियों में मेजें लगाई थी। पिछले साल यहीं इफ्तार की एक ऐसी दावत का आयोजन किया गया था जिसमें 15,000 लोग शामिल हुए थे।
एसेनलर के डिप्टी मेयर ओरहान ओकुज ने कहा कि इस दावत के आयोजन का मकसद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्स में इसे जगह दिलाना था। इफ्तार की इस दावत के लिए 10 टन चावल, आठ टन मांस, 10,000 बोतल पानी और बड़ी मात्रा में जूस का इंतजाम किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications