घाटी में कर्फ्यू जारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर शहर, बिज्बेहारा और त्रिघाम कस्बों के नौ थाना क्षेत्रों कर्फ्यू जारी है जबकि बारामूला, पुलवामा और अनंतनाग में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।"
अधिकारी ने कहा कि स्थिति में सुधार के संकेत देखते हुए घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों में ढील दिए जाने की संभावना है।
उसने कहा, "हम कर्फ्यूग्रस्त और सुरक्षा प्रबंधों वाले इलाकों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। कई स्थानों पर स्थिति में सुधार के संकेत को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को चरणबद्ध ढंग से हटाने की योजना बनाई जा रही है।"
घाटी में गत 11 जून से जारी हिंसा की घटनाओं में अब तक 62 लोग मारे जा चुके हैं।
सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े ने रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications