परीक्षण की स्थिति में परमाणु सहयोग समाप्त कर देगा जापान

जापान के विदेश मंत्री कात्सुया ओकाडा ने कहा, "परमाणु अप्रसार की दिशा में तथा एक परमाणु मुक्त दुनिया की रचना के लिए भारत की ओर से किए गए प्रयासों की मैं सराहना करता हूं।"

ओकाडा से जब भारत-जापान के बीच एक परमाणु समझौते हेतु परमाणु बातचीत शुरू किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं को बताया, "संभवत: एक विदेश मंत्री के रूप में मुझे यह एक सबसे कठिन निर्णय लेना पड़ा था।"

ओकाडा भारत के साथ बातचीत के लिए शनिवार को यहां पहुंचे हैं। बातचीत में दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग की संभावना भी शामिल होगी।

जापानी प्रधानमंत्री नाओतो कान से मिली मंजूरी के बाद भारत और जापान ने पहले दौर की परमाणु बातचीत 28-29 जून को आयोजित की थी।

टोक्यो ने सितंबर 2008 में 46 देशों के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में वैश्विक परमाणु व्यापार बहाल किए जाने की नई दिल्ली के प्रयास का समर्थन किया था।

ओकाडा ने हालांकि कहा कि भारत के साथ परमाणु सहयोग एक परमाणु मुक्त दुनिया के सृजन के हमारे लक्ष्य को दरकिनार कर नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि जापान उन देशों के साथ परमाणु सहयोग करेगा, जिन्होंने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+