बिना बच्चों वाले स्कूल पर लाखों का खर्च!
'यसगोल कैपेल इवान प्राइमरी स्कूल' कारमरथेन्शायर में न्यूकैशल एमलिन कस्बे के निकट एक गांव में है। यहां पिछले शैक्षणिक सत्र में महज 12 बच्चे थे लेकिन अगले सत्र के आरंभ होने से पहले ही ये लोग स्कूल से निकल गए।
वेबसाइट 'डेली एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार स्कूल प्रशासन और प्रधानाध्यपक के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है कि आखिर सितम्बर में शुरू हो रहे अगले शैक्षणिक सत्र में क्या होगा। बताया गया है कि इस सत्र के लिए पांच बच्चों ने स्कूल में प्रवेश लेने की पहल की थी लेकिन बाद में इन्होंने मन बदल लिया। इन बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूल में नहीं पढ़ा सकते जहां एक भी छात्र नहीं है।
स्कूल प्रशासन को अभी भी भरोसा है कि अगले सत्र से सबकुछ सामान्य हो जाएगा। दूसरी ओर सरकारी अमला इस स्कूल पर ताला जड़ने की कोशिश में है। वैसे स्कूल को बंद करने से पहले आम लोगों की राय ली जाएगी। अगर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो स्कूल को बंद करने की प्रक्रिया एक साल तक खिंच सकती है और तब तक सरकार को यह खर्च वहन करते रहना पड़ेगा।
स्थानीय प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी रॉबर्ट सूली ने बताया, "यह स्कूल अभी खुला है और अध्यापक भी प्रतिदिन आते हैं। परंतु यहां छात्र नहीं हैं। यह विकट स्थिति है। हमने इस संबंध में वेल्स एसेंबली में भी गुहार लगाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications