सात बंधुआ मजदूर छुड़ाए गए
रायपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक वर्ष से बंधक बनाकर रखे गए छत्तीसगढ़ निवासी सात मजदूरों को शनिवार को छुड़ा लिया गया और उन्हें उनके घर भेज दिया गया। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मजदूरों को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ईंट-भट्ठे से छुड़ाया गया। उन्हें बिलासपुर से यहां लाया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "बिलासपुर जिले के मस्तूरी गांव के रहने वाले इन मजदूरों को छत्तीसगढ़ के अधिकारियों द्वारा गोंडा पुलिस से मदद मांगने के बाद छुड़ाया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications