यमुना से सटे निचले इलाके खाली कराए गए

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बने रहने की वजह से रविवार को उससे सटे निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का जलस्तर खतरे से 22 सेंटीमीटर ऊपर 205.05 मीटर बना हुआ है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता वी.पी.एस. तोमर ने आईएएनएस को बताया, "जलभराव के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद रविवार सुबह आठ बजे तक हथिनीकुंड बैराज से करीब 34,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।"

यमुना का जलस्तर शुक्रवार रात खतरे के निशान 204.8 मीटर को पार कर गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन हालात पर काबू पाने के लिए हरसंभव ऐहतियात बरत रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि करीब 150 तकनीकी कर्मचारी यमुना के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं।

स्थिति पर नजर रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम कर रहा है। इसके अलावा करीब 63 नौकाएं और गोताखोर तथा आपदा प्रबंधन बल का दल यमुना तट के समीप तैनात है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+