पाकिस्तान बाढ़ : मदद 80 करोड़ डॉलर के पार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र के विशेष सत्र की अपील की वजह मदद दोगुनी हो गई है।
कुरैशी पाकिस्तान पर केंद्रित इस सत्र में शिरकत करने न्यूयार्क गए थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने 19 अगस्त को पाकिस्तान की इस भयावह आपदा के मद्देनजर आमसभा का विशेष सत्र बुलाया था।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक पूरी दुनिया से 32.5 करोड़ डॉलर की मदद पाकिस्तान को दी जा चुकी है जबकि कई सरकारों ने 49 करोड़ डॉलर की मदद की प्रतिबद्धता जताई है। यूरोपीय संघ ने 18 करोड़ डॉलर, अमेरिका ने 15 करोड़ डॉलर और ब्रिटेन ने 10 करोड़ डॉलर की मदद की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications