पौधों के डंठल और पत्तियों तैयार होगी ऊर्जा

जयपुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जापान सरकार द्वारा वित्त पोषित राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना (जायका) के तहत जंगलों में लगाए गए पौधों के डंठल और पत्तियों की रिसाइकिलिंग कर उनसे ऊर्जा उत्पादन के प्रयास किए जाएंगे। परियोजना के तहत वनारोपण एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

रविवार को अरावली भवन में 'जायका' परियोजना की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में राजस्थान में शुरू की गई जायका परियोजना के प्रथम चरण के कार्यो की जापान सरकार के प्रतिनिधियों ने सराहना की।

परियोजना के भारत में प्रतिनिधि इनोकी एवं अनामिका तनेजा ने बताया कि राजस्थान में वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना के तहत किए गए उल्लेखनीय कार्यो पर जापान सरकार द्वारा पांच मिनट अवधि की एक फिल्म भी बनाई जा रही है। फिल्म की शूटिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना से जुड़े अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक ए.सी. चौबे ने बताया कि जापान सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत राज्य के 1 लाख 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में जो पौधे लगाए गए, उनमें से 80 प्रतिशत जीवित पाए गए हैं। पूरे भारत में लगाए गए पौधों के जीवित पाए जाने का यह सर्वाधिक प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में जायका के तहत महिला समूहों के प्रोत्साहन के अंतर्गत गांवों में दुग्ध संग्रह प्रबंधन समितियों के गठन से स्थानीय जनजीवन में काफी बदलाव आया है। उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में इस परियोजना के तहत हुए वनीकरण एवं पौधों के संरक्षण के साथ ही वन्य जीव सुरक्षा समितियों के किए कार्यो के बारे में भी जापान सरकार के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

जापान सरकार के प्रतिनिधियों ने रविवार को जाबड़ गांव में दुग्ध संग्रह केंद्र में चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया तथा छायांकन भी किया। उन्होंने राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना के तहत पंचायत भूमि पर कराए गए पौधारोपण का भी अवलोकन किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर पौधों की सुरक्षा के लिए किए कार्यो का जायजा लिया। जापान सरकार के प्रतिनिधियों को जयपुर के मुख्य वन संरक्षक ए.एस. बरार ने जयपुर जिले में किए गए कार्यो की जानकारी दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+