ब्रिटिश आव्रजन मंत्री भारत दौरे पर आएंगे
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश आव्रजन मंत्री डैमियन ग्रीन सोमवार को पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। तीन दिवसीय दौरा भारतीय व्यापारियों के लिए ब्रिटेन की आव्रजन नीति और अनधिकृत आव्रजन पर केंद्रित होगा।
ग्रीन ने एक बयान में कहा, "जब डेविड कैमरन पिछले महीने भारत दौरे पर थे तो वह एक स्पष्ट उद्देश्य से भारत में थे। वह उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के रिश्ते को एक नई ऊंचाई पर ले जाने, इसे मजबूत, व्यापक व गहरा बनाने बनाने का था। इस उद्देश्य का हमारे भारतीय अधिकारियों और मित्रों ने स्वागत किया था।"
उन्होंने कहा, "ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री के रूप में, मैं मानता हूं कि मुझे इस उद्यम को आगे ले जाने में एक प्रमुख भूमिका निभानी है। मैं ब्रिटिश आव्रजन व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों और उनके कारणों के बारे में बताने के लिए अपने दौरे का इंतजार कर रहा हूं।"
ग्रीन के दौरे के दौरान शिक्षाविदों और वरिष्ठ व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक शामिल है।
ग्रीन ब्रिटेन को आव्रजन मामले में सहयोग करने के लिए पंजाब सरकार को धन्यवाद देने के लिए चंडीगढ़ का भी दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications