भारत के साथ काम करना चाहते हैं : तंगारा
तंगारा भारत सरकार के आमंत्रण पर पिछले सप्ताह यहां दौरे पर आए थे। तंगारा का दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों में जान फूंकने के लिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि भारत की नजरें अफ्रीका की ओर है। गााम्बिया अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है। यहां की आबादी लगभग 17 लाख है।
तंगारा ने आईएएनएस से कहा, "हमारी समस्याएं एक जैसी हैं। भारत में विकासशील और विकसित, दोनों तरह के देशों के पहलू हैं।"
तंगारा ने कहा, "संभावनाओं की तलाश करने के बदले हमारे राष्ट्रपति याहया जामेह ने कहा था कि महत्वपूर्ण यह है कि इस संबंध में भारत के साथ काम किया जाए।"
तंगारा ने कहा कि गाम्बियाई राष्ट्रपति के आगामी दौरे पर चर्चा हुई है। "हम अभी तारीखें तय करने पर चर्चा कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications