दिल्ली में बारिश, यमुना का स्तर खतरे के निशान से ऊपर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बादल छाए रहेंगे और दिल्ली के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश या हल्की बूंदाबादी हो सकती है।"
दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। यमुना खतरे के निशान से ऊपर चली गई है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
आईएमडी के अनुसार शनिवार से रविवार सुबह 8.30 बजे तक 44.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली में आद्र्रता का अधिकतम स्तर 98 फीसदी और न्यूनतम तापमान 94 फीसदी था। शहर में अब तक 644.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications