फिलीपींस सुंदरी की सड़क हादसे में मौत
मनीला, 22 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस की जर्मनी मूल सुंदरी मेलोडी गर्सबैच की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह 24 साल की थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कैमरिनेस सूर प्रांत के बुला शहर में मेलिडी कार को एक बस ने टक्कर मार दी। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक एग्रीमेरो क्रूज ने बताया कि इस हादसे में मेलोडी के अलावा उनके चालक और मेक-अप आर्टिस्ट भी मारे गए। एक अन्य घायल हो गए।
कूज ने बताया कि इस हादसे में बस के चार यात्री भी घायल हो गए। इस हादसे के तत्काल बाद बस के चालक ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि बस में तकनीकी खराबी होने की वजह से वह नियंत्रण नहीं रख सका।
गौरतलब है कि मेलोडी लेगाजपी शहर की रहने वाली थीं। उनके पिता जर्मन और मां फिलीपींस की रहने वाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications