पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की
कोतवाली शहर इलाके स्थित आवास विकास कालोनी में रहने वाले दरोगा जितेंद्र पांडे ने तड़के बंद कमरे में अपनी कनपटी पर सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली।
पांडे सीतापुर की सदर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक ज्योति नारायण ने संवाददाताओं को बताया कि पांडे ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह अभी साफ नहीं हो सका है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
ज्योति नारायण ने विभागीय उत्पीड़न के चलते दरोगा द्वारा खुदखुशी करने की खबरों को पूरी तरह से गलत करार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications