पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना टली
दक्षिण-पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि यह दुर्घटना हावड़ा-खड़गपुर खंड के संकरैल स्टेशन के निकट होने वाली थी। हावड़ा जा रही ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस और पांसकुरा जा रही लोकल पैसेंजर गाड़ी एक ही पटरी पर आ गई थी।
प्रवक्ता ने बताया कि लोकल पैसेंजर गाड़ी के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की और बाद में भूल का अहसास होने पर गाड़ी को तुरंत रोक दिया और पीछे की ओर ले गया।
उन्होंने बताया कि पांसकुरा लोकल गाड़ी के चालक आर. खान को निलंबित कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक आदित्य मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications