एकदूजे के हुए थरूर और सुनंदा (लीड-1)
दोनों की शादी थरूर के पुश्तैनी नगर पलक्कड में पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। थरूर और सुनंदा ने सुबह करीब 8.30 बजे एक दूसरे के गले में जयमाला डाली। इससे पहले थरूर ने सुनंदा को मंगल-सूत्र पहनाया।
शादी के इस मौके पर थरूर की 94 वर्षीय नानी भी मौजूद थीं। इसके अलावा सुनंदा के परिवार के लगभग 15 लोगों ने इस शादी में शिरकत की। यहां लगभग 300 मेहमान पहुंचे। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। थरूर का यह तीसरा विवाह है।
थरूर की इस शादी में मणिशंकर अय्यर को छोड़ कोई अन्य राजनीतिक हस्ती नजर नहीं आई। इस शादी में ज्यादा लोगों को निमंत्रण नहीं दिया गया था। सुनंदा दुबई में रहती हैं और हाल के दिनों में इस रिश्ते को लेकर वह खासी चर्चा में रहीं।
गौरतलब है कि थरूर-सुनंदा के रिश्तों की बात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े विवाद के दौरान सार्वजनिक हुई थी। इस विवाद की वजह से ही थरूर को मंत्री पद गवांना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications