आस्ट्रेलिया में त्रिशंकु संसद के आसार
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के अनुसार अब तक सत्तारूढ़ लेबर पार्टी को 71 सीटें, नेशनल लिबरल पार्टी के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 72 सीटें, निर्दलियों को तीन और ग्रीन पार्टी को एक सीट पर जीत मिल चुकी है। संसद की कुल 150 सीटों में से 147 के परिणाम आ चुके हैं।
सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 76 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी और ऐसे में निर्दलियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आस्ट्रेलिया में अंतिम बार वर्ष 1940 में ऐसी स्थिति आई थी जब किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications